Home » » नीट(neet eligibility examination code )

नीट(neet eligibility examination code )

neet eligibility examination code
neet exam 2021
दोस्तों nta ने नीट का schedule जरी कर दिया है | और कई ऐसे नीट aspirant है जो ये नहीं समझ पा  रहे है की नीट के फॉर्म में eligibility examination code क्या है और कौन सा चुनना चाहिए | उत्तर प्रदेश और हिंदी मध्यम से जुड़े लोगो की समस्या ज्यादा है इंग्लिश में दिए गए code को समझ नहीं पा रहे है |

 फॉर्म भरते समय अगर आप ने सही code नहीं भरा तो बाद में बहुत पछताना पड़ेगा | क्योकि आप ने जो code भरा है उसके अनुरूप अगर आप ने nta के सामने प्रमाण प्रस्तुत नहीं करेंगे तो आप किसी भी मेडिकल में एडमिशन नहीं ले पाएंगे | तो चलिए जानते है की कौन सा code किसे चुनना चाहिए -


योग्यता/अर्हता परीक्षा कोड(neet eligibility examination code ):-


नीट (यूजी) 2020 की पात्रता रखने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए इनमे से किसी एक मापदंड को पूरा करना होगा तभी वो नीट के लिए योग्य होंगे --


examination code – 1 

एक उम्मीदवार जो  eligibility examination अर्थात 12वी की परीक्षा , 2020 में उपस्थित हो रहा है और उसका परिणाम प्रतीक्षित है, वह परीक्षा के लिए आवेदन दे सकता है तथा उपस्थित हो सकता है लेकिन वह एमबीबीएस या बीडीएस में प्रवेश के लिए योग्य नहीं होगा। यदि काउंसलिंग के पहले दौर तक योग्यता परीक्षा सम्बंधित केटेगरी से आवश्यक प्रतीशत के साथ उत्तीर्ण नहीं करता/करती है।


examination code - 2 

उच्च/वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा या भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (ISCE) जो साल के अध्ययन अवधि के बाद 10+2 उच्च/वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के बराबर होती है। इस तरह के अध्ययन के अंतिम सालों में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, बायो टेक्नोलॉजी विषयों में व्यावहारिक परीक्षा शामिल है, तथा गणित या कोई अन्य वैकल्पिक विषय अंग्रेजी के साथ, जिसका स्तर राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा अनुशंसित 10+2 +3 शैक्षिक संरचना NCERT द्वारा निर्धारित अंग्रेजी के मुख्य पाठ्यक्रम से कम न हो।


जिन उम्मीदवारों ने 10+2 की परीक्षा ओपन स्कूल या निजी उम्मीदवार के रूप में उत्तीर्ण की है वे राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा 10+2 स्तर पर अतिरिक्त विषय के रूप में जीव विज्ञान/बायो टेक्नोलॉजी के अध्ययन की अनुमति नहीं होगी।


नोट :-

जो इटैलिक्स में प्रावधान है वह माननीय उच्च न्यायालय, दिल्ली, माननीय उच्च न्यायालय,इलाहाबाद, लखनऊ बेंच तथा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में चुनौती का विषय है। मान्यताप्राप्त ओपन स्कूल के उम्मीदवारों तथा जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी को अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य ठहराने वाले इन विनियमों के प्रावधान ने काफी अवरुद्ध किया है।


माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की विशेष अवकाश याचिकाएं तथा माननीय उच्च न्यायालयों के समक्ष अपील है इसलिए नीट- यूजी, 2020 के ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी, जिन्होंने योग्यता परीक्षा यानि 10+2 स्तर किसी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय, राज्य मुक्तविद्यालय या किसी निजी अभ्यर्थी के रूप में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो, या ऐसे अभ्यर्थी जिनका अतिरिक्त विषय जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी है उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा दायर विशेष अवकाश याचिका/अपील के तहत अनुमति दी जाएगी।


examination code - 3

भारतीय विवि/बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त जांच निकाय से विज्ञान में इंटरमीडियट/प्री डिग्री परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी (जिसमें व्यावहारिक परीक्षा शामिल होगी और अंग्रेजी एक अनिवार्य विषय के रूप में होगा) में परीक्षा पास किया हो  |


examination code - 4 

उच्च माध्यमिक परीक्षा या पूर्ण विवि या उसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्री-प्रोफेशनल/प्री मेडिकल परीक्षा जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्यौगिकी तथा अंग्रेजी होंगे।

प्री-प्रोफेशनल/प्री मेडिकल परीक्षा में व्यावहारिक परीक्षा के साथ अंग्रेजी भी एक अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल होगा।


examination code– 5 

भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्यौगिकी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के तीन साल के स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में इन विष्यों में व्यावहारिक परीक्षा भी शामिल हैं, बशर्ते परीक्षा एक विश्वविद्यालयीय परीक्षा हो और अभ्यर्थी ने भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और वह भी अंग्रेजी के साथ उस स्तर पर जो मुख्य पाठ्यक्रम से कम न हो, को उत्तीर्ण किया हो।


examination code- 6 

भारतीय विश्वविद्यालय के विज्ञान स्नातक परीक्षा ने प्रावधान किया है कि विद्यार्थी ने भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्यौगिकी इन विषयों में से कम से कम किन्हीं दो विषयों में उत्तीर्ण किया हो साथ ही पूर्ववर्ती अर्हता परीक्षा भौतिकी, रसायन शास्त्र, जी व विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण किया हो।


examination code - 7 

कोई भी अन्य परीक्षा (पिछले 02 वर्षों की बारहवीं की पढ़ाई जिनमें भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और इन विषयों की व्यावहारिक परीक्षा भी शामिल हो) को भारतीय विवि/बोर्ड की इंटरमीडियट विज्ञान परीक्षा के समतुल्य पाया जाता है जिसमें भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्यौगिकी जिनमें इन विषयों की व्यावहारिक परीक्षा भी शामिल हों और वह भी अंग्रेजी के साथ।


# यह भी कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अवर स्नातक 2020 के लिए पात्रता हेतु उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्यौगिकी एवं अंग्रेजी प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए और भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान तीनों विषयों को मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना ही चाहिए जैसा कि भारतीय केंद्रीय परिषद (भारतीय चिकित्सा में शिक्षा के न्यूनतम मानक) विनियम, 1986 की अनुसूची 1, अनुसूची 2 और अनुसूची 3 के विनियमन 2 में 2018 संशोधित, स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियमन, 1997 में विनियमन 4 के खंड 2, 2018 में संशोधन और होम्योपेथी – स्नातक पाठ्यक्रम विनियमन, 1983 के विनियमन 4 के उप विनियमन 1 संशोधन के रूप में 2018 में संशोधन किया गया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अवर स्नातक 2020 के योयता सूची में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलना चाहिए था।


# अनारक्षित और सामान्य अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी अंकों के बजाय अनुसूचित जाति और जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के संबंध में योग्यता परीक्षा में एक साथ लिए गए भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी में प्राप्त 40 फीसदी होंगे। एनएमसी, सीसीआईएम और बीओजीसीसीएच के अनुसार शारीरिक रूप से अशक्त उम्मीदवारों के संबंध में भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी में योग्यता परीक्षा में न्यूनतम अंक 50 फीसदी के बजाए 45 फीसदी होंगे।


# इसके अतिरिक्त जिन छात्रों ने विदेशों में शिक्षा ग्रहण की है भारत के चिकित्सा महाविद्यालयों में दाखिला/प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंकों के साथ भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना चाहिए और उसकी समरूपता या समकक्षता भारतीय विवि संघ द्वारा निर्धारित की जाएगी जो कि भारतीय विवि संघ, भारतीय चिकित्सा परिषद और संबंधित विवि के नियमों के अनुसार होगी।


# अगर कोई अभ्यर्थी कूट संख्या 01 से 07 के अनुसार निर्धारित योग्यता के अंतर्गत नहीं आता है तो उसे पात्रता निर्धारित करने के लिए पूरा विवरण प्रस्तुत करना चाहिए।


क्या आप मेडिकल से जुड़े इन महत्वपूर्ण और रोचक terms को जानते है click here

ध्यान दें -


  1. प्री-मेडिकल कोर्स या तो मेडिकल कॉलेज या सांइस कॉलेज में आयोजित किया जा सकता है। अंडरग्रैजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए गणित में प्राप्त अंक को इलिजिबिलिटी के लिए कंसीडर नहीं किया जाता है।
  2. जैसा कि कोड 07 में बताया गया है कि वे उम्मीदवार जिन्होंने विदेशी/अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से अध्ययन किया है, उन्हें 
  3. यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा उत्तीर्ण की गई योग्यता मानक में हो।
  4. याद रहे जो  12वी की परीक्षा , 2021 में उपस्थित हो रहा है उसकी आयु counselling के समय तक 17 साल होनी चाहिए और ऐसे aspirant को examination code-1 सालना चाहिए |


Neet related important information and date:-

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 14 के तहत सभी चिकित्सा संस्थानों (किसी भी अन्य कानून के तहत चिकित्सा संस्थानों सहित) के स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक और समान राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित करने का प्रावधान है। अतः एम्स, नई दिल्ली, जिपमर और सभी एम्स जैसे संस्थानों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश भी नीट के माध्यम सेकिया जाएगा।

नीट (यूजी) परीक्षा-2021 अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का स्वरूप: नीट (यूजी) परीक्षा-2020 में एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 180 बहुविकल्पीय (चार विकल्प जिसमें एक सही उत्तर होगा) प्रश्न होंगे। परीक्षा की गतिविधियों की समय-सारणी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं:


  1. परीक्षा की तिथि--                                  13 जुलाई 2021
  2. परीक्षा का समय--                                 अपराह्न 02:00 से सायं 05:00 तक
  3. परीक्षा की अवधि--                                180 मिनट (03 घंटे)
  4. परीक्षा का मोड--                                   कागज-कलम
  5. आवेदन पत्र की ऑनलाइन प्रस्तुति (फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने सहित)--                13 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 (रात्रि 11:50) तक
  6. क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क के सफल लेन-देन की अंतिम तिथि--      10 अगस्त 2021  (रात्रि 11:50)



अभ्यर्थी हेतु देय शुल्क:-


  1.  सामान्य/ अनारक्षित--                              1500/- रूपये
  2.  सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल"--   1400/- रूपये
  3. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर--          800/- रूपये

सेवा प्रसंस्करण शुल्क और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), जो भी लागू हो, अभ्यर्थी द्वारा भुगतान किया जाना है।


  1. एनटीए वेबसाइट पर आवेदन पत्र के विवरण में सुधार--                                 दूसरा मौका नहीं दिया जायेगा 
  2. एनटीए वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना----                                           09/09/2021
  3. एनटीए की वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा-----                                              notified soon
  4. nta की  वेबसाइट----                                                                               www.nta.ac.in या                                                                                                                               www.ntaneet.nic.in


परीक्षा, पाठ्यक्रम, प्रवेश हेतु पात्रता मानदंड, आयु, आरक्षण, सीटों का वर्गीकरण, परीक्षा शुल्क, परीक्षा के शहर, राज्य कोड आदि के विषय में विस्तृत जानकारी हेतु एनटीए की वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर सूचना बुलेटिन उपलब्ध है।

नीट (यूजी)-2020 में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी www.ntaneet.nic.in पर उपलब्ध सूचना विवरणिका में सभी विवरणों की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और 13.07.2021 से 10.08 2021 के मध्य (केवल) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान 10.08 2021 तक (केवल) ऑनलाइन किया जा सकता है।

online form भरने के लिए click here

quarries:-  यदि नीट सम्बंधित कोई और जानकारी चाहिए या फॉर्म भरते समय कोई समस्या है तो आप comments box में कमेंट करे 


                                     

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comments box.