Home » » kritim reshe SYNTHETIC FIBRE

kritim reshe SYNTHETIC FIBRE

                 कृत्रिम रेशे (SYNTHETIC FIBRES)

कृत्रिम रेशे, जैसे-नाइलॉन, रेयॉन, टैरीलीन, डेक्रोन, ऑलौन, आदि आधुनिक रसायन की एक महत्त्वपूर्ण देने हैं।कृत्रिम रेशों से निर्मित कपड़ा अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ सुगमता से साफ हो जाता है। कृत्रिम रेशों से बना

कपड़ा वस्त्र, साड़ियाँ, पदें, थैले, आदि बनाने में तथा अन्य कई कार्यों में प्रयुक्त होता है। कृत्रिम रेशों का उपयोग कई औद्योगिक एवं घरेलू कार्य को उपयोगी वस्तुएँ बनाने में  किया जाता है।

krtrim reshe


            कृत्रिम रेशे क्या हैं?(what are artificial fibers)

कृत्रिम रेशे लम्बे, महीन और धागे जैसे पदार्थ है जिनकी कपास (cotton), ऊन (wool) और सिल्क (silk)

के धागे के समान रेशे की दिशा में तनन सामर्थ्य बहुत अधिक होती है। रासायनिक रूप से ये वे उच्च बहुलक हैं

जिनके उच्च तनन सामर्थ्य के लम्बे बारीक तार खींचे जा सकते हैं। इनकी संरचना रेखीय होती है तथा ये संघनन

बहुलकीकरण द्वारा बनते हैं। ये बहुलक ताप-सुनम्य प्लास्टिक (thermosoftening plastic) हैं।

                मुख्य कृत्रिम रेशे (The main synthetic fibers)

(1) नाइलॉन(nylon) : 

कृत्रिम रेशों में सर्वप्रथम नाइलॉन बनाया गया। नाइलॉन एक पॉलिऐमाइड है। यह ऐडिपिक  अम्ल और हेक्सामेथिलीनडाइऐमीन के संघनन बहुलकीकरण(condensation polymerization) से बनता है।

   HOOC-(CH2)4-COOH        H2N-(CH2)6-NH2

       adipic acid          hexamethylenediamine

(2) रेयॉन(Rayon) : 

ऐसीटेट रेयॉन सेलुलोस ऐसीटेट होता है। यह सेलुलोस व ऐसीटिक ऐनहाइड्रॉइड से बनाया जाता है।

     (C6H10O5)n                C4H6O3

      सेलुलोस                       ऐसीटिक ऐनहाइड्रॉइड

(3) टैरीलीन(terylene) : 

टैरोलीन एक पॉलिएस्टर(polyester) है। यह टेरेफ्थैलिक अम्ल और एथिलीन ग्लाइकॉल के संघनन बहुलकीकरण(condensation polymerization) से बनता है।

    HOCH2-CH2OH              HOOC-C6H4-COOH

   ethylene glycol              terephthalic acid

(4) ऑर्लोन(Orlon): 

यह ऐक्रीलोनाइट्राइलAcrylonitrile के बहुलकीकरण द्वारा बनता है।

                 CH2=CHCN (acrylonitrile)

(5) डेक्रॉन(dacron) : 

यह टैरीलीन से मिलता-जुलता पॉलिएस्टर है। 

  HOCH2-CH2OH              HOOC-C6H4-COOH

     ethylene glycol              terephthalic acid

(6) सारन(Saran): 

यह वाइनिलिडीन क्लोराइड(vinylidine chloride) के बहुलकीकरण द्वारा बनता है।  

                     C2H2Cl2  (vinylidine chloride)

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comments box.