![]() |
cibil score |
तो आज के इस पोस्ट में जानने वाले है की सिविल स्कोर क्या होता है ? ये कैसे चेक किया जाता है और सिविल स्कोर बनता कैसे है ?तो चलिए जानते है --
**credit कार्ड क्या होता है credit कार्ड के फायदे और नुकसान जानने के लिए click here
**post office में ऑनलाइन मोबाइल से खाता खोले पढने के लिए click here
सिविल स्कोर क्या है (what is cibil score):-
सिविल स्कोर एक स्कोर होता है जैसे की आप कोई गेम खेलते है तो उसमे आप की अच्छी परफॉरमेंस की बजह से आप को अच्छे नंबर्स मिलते है और उससे आप का एक स्कोर बनता है तो इसी तरीके से फाइनेंस में जब आप कोई लोन लेकर या credit कार्ड लेकर उसका पेमेंट टाइम पर करते है या आप EMI को टाइम पर पेमेंट करते है तो उससे आप का एक स्कोर बनता है उसी स्कोर को कहा जाता है सिविल स्कोर |
अगर आप टाइम पर पेमेंट करते है तो अच्छा सिविल स्कोर बनता है और अगर टाइम पर पेमेंट नहीं करते है लेट कर देते है तब आप का खराब सिविल स्कोर बनता है | तो कोई भी लोन या credit कार्ड लेकर टाइम पर पेमेंट करते है तो उससे जो स्कोर बनते है उसे ही कहा जाता है सिविल स्कोर या credit स्कोर |
सिविल स्कोर मोबाइल से चेक करे (check cibil score on mobile):-
सिविल स्कोर मोबाइल से चेक करे के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर PAISABAZAAR app डाउनलोड करे या फिर प्ले स्टोर के सर्च में लिखे Free credit score,cards,loans & mutual funds और सर्च करके डाउनलोड करे |

डाउनलोड करने के बाद उसे open करेंगे | सबसे पहले आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे (आप अपना वही मोबाइल नंबर डाले जो बैंक अकाउंट से लिंक हो ) और send otp पर क्लिक करेंगे | आप के मोबाइल नंबर पर otp आएगा उसे डालकर वरिफाई करके लॉग इन हो जायेंगे |

उसके बाद आप credit report पर क्लिक करेंगे |

क्लिक करने के बाद खुले टैब में gender(जेंडर) सेलेक्ट करेंगे ,अपना नाम डालेंगे ,date of birth डालेंगे ,अपना पिन कोड और city सेलेक्ट करेंगे और continue पर क्लिक करेंगे |

टैब खुलने के बाद अपना पैन कार्ड नंबर डालेंगे और एक ईमेल आई डी डालेंगे और छोटे बॉक्स को क्लिक करके get credit score पर क्लिक करना हैं |
अब आप का सिविल स्कोर आ जायेगा | यहाँ तीन कम्पनीज है CIBIL , Experian , CRIF Highmark जो आप की सिबिल स्कोर बताती है |


मान लीजिये मै CIBIL पर क्लिक किया मेरा अपना सिबिल स्कोर CIBIL कंपनी द्वारा चेक करता हूँ तो 784 है और दूसरी कंपनी Experian पर क्लिक किया तो मेरा अपना सिबिल स्कोर Experian कंपनी द्वारा चेक करता हूँ तो 829 है | तीसरी कंपनी CRIF Highmark पर क्लिक किया तो मेरा अपना सिबिल स्कोर CRIF Highmark
कंपनी द्वारा चेक करता हूँ तो 780 है जो की अच्छा और एक्सीलेंट है |
सिबिल स्कोर किस आधार पर बनता हैं (IN WHICH BASIS MAKE CIBIL SCORE):-

अगर आप जानना चाहते है की आप का सिबिल स्कोर किस आधार पर बना है तो ऊपर के सारे स्टेप्स करने के बाद check credit factors पर क्लिक करेंगे |

क्लिक करने के बाद पूरी details सामने आ जाएगी |
जैसा की फोटो में मैंने सिबिल स्कोर के factors को दिखाया है | इसमें पेमेंट हिस्ट्री 100% है , दूसरा credit कार्ड यूटिलाइजेशन में मेरे credit कार्ड पर कोई लोन नहीं है | age of credit history में 2 साल पांच महिना है | age of credit history काफी मायने रखती है की आप कितने टाइम से लोन पेमेंट कर रहे है | या कितने टाइम से आप के पास credit कार्ड है |

नीचे अगर आप चाहे तो details report जैसा की फोटो में है क्लिक कर के देख सकते है |
क्लिक करते ही आप के पास सारी details आ जाएगी जैसा की मेरे पास credit कार्ड में 2 कार्ड है दोनों hdfc का ,और दोनों active है |

दूसरा loans है जिसमे tvs बाइक पर लि गयी है और पूरा पेमेंट है |
आप अगर चाहे तो नीले रंग पर जिसपर download लिखा है क्लिक करके अपना सिबिल स्कोर डाउनलोड कर सकते है |
सिबिल स्कोर कैसे बनाये (how to make cibil score):-
अब आप जानेंगे की आप आपना सिबिल स्कोर कैसे बना सकते है |
सिबिल स्कोर बनाने के लिए या तो आप को लोन लेना पड़ेगा या फिर आप को credit कार्ड लेना पड़ेगा और उसका पेमेंट करने के बेस पर ही आप का सिविल स्कोर बनेगा | इसका सबसे आसन तरीका है की आप का जिस बैंक में अकाउंट है उस अकाउंट में ज्यादा लेन-देन करिए जैसे ही आप ज्यादा लेन-देन शुरू करेंगे तो आप का बैंक बिना किसी सिबिल स्कोर के credit कार्ड दे देगा | और बहुत सारे बैंक है जो आप को अकाउंट खोलते ही credit कार्ड दे देते है जैसे की hdfc बैंक ,आईसीआईसीआई बैंक |
एक बार आपको credit कार्ड मिल जाये तो credit कार्ड से पैसे खर्च करिए और उसे टाइम पर पेमेंट करिए तो इससे आप का सिबिल स्कोर बन जायेगा |
एक बार आप का सिबिल स्कोर अच्छा बन गया तो आप किसी भी बैंक का credit कार्ड और लोन ले सकते है |
नोट :-अगर आप का सिबिल स्कोर खराब हो गया है और आप उसको अच्छा करना चाहते है तो ये भी पोसिबल है क्योकि सिबिल स्कोर हर महीने जनरेट होता है ऐसा नहीं है की जो एक बार बन गया वो बदल नहीं सकता तो इस लिए अगर आप का सिबिल स्कोर खराब हो गया है तो फिर से कोई credit कार्ड या लोन लीजिये और उसे टाइम पर पेमेंट करिए | जैसे ही आप टाइम पर पेमेंट करेंगे आप का सिबिल स्कोर अच्छा हो जायेगा |
अगर ये जानकारी आपको अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे ,ये जानकारी परिवार और दोस्तों को जरुर शेयर करे |
Very Nice Article About सिविल स्कोर क्या है
जवाब देंहटाएं